राज्य स्तरीय तैराकी: निमिशा, अंकिता, सानिध्य, इशिका को गोल्ड

0

भोपाल। भोपाल की तैराक निमिशा भट्टाचार्य, अंकिता राजपूत, इशिका परिहार और सानिध्य चौकसे ने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन भोपाल को स्वर्ण पदक दिलाए हैं। होशंगाबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में निमिशा ने 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीता है। इसके बाद अंकिता राजपूत ने भी स्वर्णिम सफलता अर्जित की। तीसरा स्वर्ण इशिका परिहार ने दिलाया। यह पदक उन्होंने 400 मीटर फ्री स्टाइल में जीता। इसके बाद चौथा स्वर्ण सानिध्य चौकसे ने दिलाया। यह पदक उन्होंने 100 मीटर बटरफ्लाई में जीता। भाेपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि चार स्वर्ण के अलावा भोपाल ने अाठ रजत और सात कांस्य भी जीते। कार्तिकेय गुप्ता ने 50 मीटर बेक में रजत जीता। मैत्री ने 400 मीटर आईएम में रजत और 100 मीटर फ्लाई में कांस्य जीता। तन्मय शिंदे ने 800 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बेक में रजत जीते। प्रखर परमार ने जी दो रजत पदक अपने नाम किए। इनके अलावा विधि दुबे, लावन्या, वेदांश शिंदे, एक-एक रजत और एक-एक कांस्य पदक जीते।