अंकुर लीग 2025: तीन दिवसीय फाइनल मैच में युवा क्रिकेटरो का जोरदार प्रदर्शन

0
प्रयाग जरीवाला ने 170, अथर्व नायर 146, अनंत निरापुरे के लिए 5 विकेट। 

भोपाल। अंकुर लीग 2025 में आज तीन दिवसीय फाइनल मैच के दूसरे दिन राजकुमार दरयानी11 ने अपने कल के स्कोर 48.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 118 से आगे खेलते हुए 76.5 ओवर में 300 रन बनाए।

प्रयाग जरीवाला 170, शानवी भावसार 39,चिराग़ टेकवानी 27, वत्सल महरोत्रा 21, नाबाद रन बनाए। अनवर उस्मानी 11 की और से अनंत निरापुरे ने 5, वेदांत मालवीय ने 4, वंश खटिक ने 1 विकेट लिया।

जवाब में अनवर उस्मानी 11 ने दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक 83 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुक़सान पर 307 रन बना लिए हैं। अथर्व नायर 146, वैदेही राजपूत 57, आदित्य पांडे 38, अनंत निरापुरे 33 नाबाद एव अद्वेता जौहरी 27 नाबाद खेल रहें हैं। राजकुमार दरयानी 11 की और से गेंदबाजी करते हुए प्रयाग जरीवाला ने 3, काव्य धुर्वे ने 1 विकेट लिया।कल तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा भोपाल में पहली बार तीन दिवसिय मैच का आयोजन यहां किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here