अंकुर लीग 2025 : उज्जैन ने अंकुर क्रिकेट अकादमी को 3-0 से हराकर जीती सीरीज

0

भोपाल। अंकुर क्रिकेट लीग 2025 में मेजबान अंकुर क्रिकेट अकादमी से लगातार तीसरा मैच जीत कर उज्जेन ने 3 – 0 से सीरीज पर कब्जा किया। एक अन्य मैच में सेंट माइकल अकादमी ने उज्जैन की टीम को 77 रन से पराजित किया। उल्लेखनीय है कि यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित की जा रही है।

अंकुर खेल मैदान पर अंकुर लीग 2025 में आज दो 20-20 मैच खेले गए। पहले मैच में सेंट माइकल भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।रुद्राक्ष मालवीय ने 57, अनुग्रह 29, हुज़ेफ़ा ख़ान ने 16 रन बनाये। उज्जेन की और से देवांश मालवीय ने 2, युगल श्रीमाल, सम्यक् जैन, वैंकटेश सोनी और संस्कार धाकड़ ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उज्जैन टीम 15 ओवर में 78 रनो पर आल आउट हो गई उज्जैन की और से देवांश मालवीय 36, कौस्तुभ पाठक ने 9 रनो का योगदान दिया।सेंट माइकल भोपाल की और से हुज़ेफ़ा ख़ान ने 4, सोम, मुस्तफा, अनुग्रह ने 2-2-2 विकेट लिए।अंकुर लीग में आज का दूसरा 20-20 मैच अंकुर क्रिकेट अकादमी भोपाल एव उज्जैन के बीच खेला गया। उज्जैन टीम ने टास जीत कर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाये। कोस्तुभ ने 72, सम्यक जैन ने 50, सौरांश ने 39 रन बनाये। अंकुर की और से अर्णव ने 2, प्रयाग ने 2 विकेट लिए। जवाब में अंकुर अकादमी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना पाई और 96 रन से मैच हार गई। अंकुर की और से प्रयाग जरीवाला ने 67 नॉट आउट एव ध्रुव राजपूत और कृतिका सोनी ने 20-20 रनो का योगदान दिया। उज्जैन की और से देवांश और उज्ज्वस्ल ने 3-3 विकेट लिए। उज्जैन के कोस्तुभ को मेन आफ द मैच दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here