यूथ अंडर-23 राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप का समापन
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम यूथ (अंडर-23) राज्य फेंसिंग चैंपियनशिप में ओवरऑल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। चैंपियनशिप में भोपाल ने व्यक्तिगत एवं टीम इवेंट के सभी स्वर्ण पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी और खेल संचालक डॉ. एसएल थाउसेन ने पदक विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी है।
मध्यप्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन और जिला फेंसिंग एसोसिएशन, भोपाल के तत्वावधान में तात्या टोपे स्टेडियम में खेली गई चैंपियनशिप के बालक ईपी व्यक्तिगत में अंकुर जैन ने स्वर्ण, शंकर पांडेय ने रजत और सत्यम भटेले तथा ग्वालियर के अंकित शर्मा ने कांस्य पदक जीते। फोइल बालक व्यक्तिगत में टी साई संकेत ने स्वर्ण, हर्षल भक्ते ने रजत और लक्ष्य श्रीवास व ग्वालियर के पीयुष गुप्ता ने कांस्य पदक जीते। ईपी बालिका व्यक्तिगत में सागर की प्रज्ञा सिंह ने स्वर्ण, भोपाल की खुशी दाभाड़े ने रजत, अंजलि बाथरे व अंजु राजा ने कांस्य पदक जीते। सेबर बालिका व्यक्तिगत में सागर की पूर्णा सिंह ने स्वर्ण, भोपाल की कनिका मिश्रा ने रजत, रिया गर्ग व टीकमगढ़ की रक्षा राजा ने कांस्य पदक जीते।
टीम परिणाम
ईपी बालक: अंकित, अंकुर, शंकर, सत्यम (स्वर्ण, भोपाल)। जबलपुर ने रजत, मुरैना व भिंड ने कांस्य पदक जीते।
ईपी बालिका: अंजु, अंजलि, खुशी, प्रियांशी (स्वर्ण, भोपाल), भिंड ने रजत और ग्वालियर ने कांस्य जीता।
फोइल बालक: हर्षल, टी साई, लक्ष्य (स्वर्ण, भोपाल), ग्वालियर ने रजत, भिंड और होशंगाबाद ने कांस्य जीते।
फोइल बालिका: सृष्टि, निशा, अरुणिमा, अनुरिती (स्वर्ण, भोपाल), ग्वालियर ने रजत और मुरैना ने कांस्य जीते।
सेबर बालक: सौरभ, भव्य, सात्विक, कुणाल (स्वर्ण, भोपाल), ग्वालियर ने रजत, भिंड ने कांस्य पदक जीते।
सेबर बालिका: अंशु, रिया, कनिका, आयुषी (स्वर्ण, भोपाल), ग्वालियर ने रजत और भिंड ने कांस्य पदक जीते।