नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक संपन्न

0
  • स्वर्गीय प्रमोद जैन को श्रद्धांजलि देते हुए बनाया गया कार्यक्रम का अध्यक्ष, आगामी राष्ट्रीय खेलों एवं राज्य चैंपियनशिप सहित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर/तिल्दा, । नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक का आयोजन होटल तिल्दा बिस्ट्रो, तिल्दा रायपुर में किया गया। बैठक की शुरुआत संघ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा के निर्देशानुसार की गई। बैठक में स्वर्गीय प्रमोद जैन को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया गया तथा उनके योगदान को स्मरण किया गया।

बैठक में नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री हरिओम कौशिक ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों से आनलाईन संवाद किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ नेटबॉल संगठन के पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल एवं खेल के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई दी। वहीं नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑब्जर्वर के रूप में श्री पवन पटले भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक व्यवस्था, जिला इकाइयों की संबद्धता तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में इन प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा

1. नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष द्वारा प्रारंभिक टिप्पणी एवं संबोधन।

2. जांजगीर-चांपा में 14 जून 2026 को आयोजित पिछली विशेष आम सभा (SGM) की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि।

3. महासचिव द्वारा प्रस्तुत एनएसएसीजी की वार्षिक रिपोर्ट पर विचार एवं स्वीकृति।

4. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लेखा परीक्षक की नियुक्ति एवं उनके पारिश्रमिक का निर्धारण।

5. छत्तीसगढ़ की सभी जिला इकाइयों को दी गई अस्थायी संबद्धता पर चर्चा।

6. आगामी राष्ट्रीय आयोजनों को लेकर चर्चा।

7. मेघालय में प्रस्तावित 39वें राष्ट्रीय खेलों के संबंध में चर्चा

8. आगामी राज्य चैंपियनशिप तथा वर्ष 2027-28 एवं 2028-29 सत्रों के वार्षिक खेल कैलेंडर पर चर्चा।

9. सभी संबद्ध जिला इकाइयों के अभिलेखों एवं दस्तावेजों के रखरखाव को लेकर चर्चा।

10. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर विचार-विमर्श।

बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से नेटबॉल संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इनमें जांजगीर-चांपा, दुर्ग, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, कांकेर, बस्तर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा, जशपुर, सूरजपुर, कोरबा, बेमेतरा ,बिलासपुर एवं महासमुंद सहित विभिन्न जिला इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

नियमों एवं संगठनात्मक व्यवस्था को लेकर जताई सहमति

संघ के महासचिव राजेश राठौर ने अपने संबोधन में संगठनात्मक नियमों एवं जिला इकाइयों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी संबद्ध जिला इकाइयों को संघ के निर्धारित नियमों एवं चुनाव संबंधी प्रावधानों का पालन करना होगा।

उन्होंने बताया कि 14 जून 2026 को जांजगीर-चांपा में आयोजित विशेष आम सभा (SGM) में इन विषयों पर चर्चा की गई थी। वार्षिक बैठक में भी इस संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के बाद विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने निर्धारित शर्तों एवं नियमों को स्वीकार करते हुए अपनी सहमति व्यक्त की।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में नेटबॉल खेल के विस्तार, जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा आगामी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया ।

बैठक के अंत में अनिल सिंह ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों, जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नेटबॉल खेल के विकास एवं विस्तार के लिए सभी जिला इकाइयों को आपसी समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करना होगा। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं के अवसर एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में संघ निरंतर प्रयासरत रहेगा।

अनिल सिंह ने आगामी राष्ट्रीय खेलों एवं राज्य स्तरीय चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए खिलाड़ियों के हित में कार्य करना संघ की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने बैठक को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार एकजुट होकर नेटबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here