Chennai Super Kings को एक और बड़ा झटका, MS Dhoni के बाद अब यह स्टार खिलाड़ी भी शुरुआती मुकाबलों से बाहर

0

नई दिल्ली: Chennai Super Kings को Indian Premier League 2026 सीजन के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम को अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को Rajasthan Royals के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है, लेकिन इससे पहले ही स्क्वॉड को लगातार चोटों ने परेशान कर दिया है।

पहले ही MS Dhoni फिटनेस समस्या के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं, वहीं अब टीम के युवा स्टार Dewald Brevis का भी पहले 2-3 मैचों में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा Nathan Ellis चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए थे, जिनकी जगह टीम में Spencer Johnson को शामिल किया गया, लेकिन वह भी अभी बैक इंजरी से पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। इस तरह सीएसके को सीजन की शुरुआत से पहले ही लगातार झटके लगे हैं, जिससे टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गुवाहाटी पहुंच चुकी है, जिसमें ट्रेनिंग के दौरान टीम के धाकड़ युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस को साइड स्ट्रेन इंजरी होने के चलते वह पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएसके टीम के हेड कोच ने डेवाल्ड ब्रेविस की चोट को लेकर जानकारी दी, लेकिन उन्होंने ये साफ नहीं किया कि वह कब तक फिट हो जाएंगे। ऐसे में उनके शुरुआती 2 से तीन मैचों से बाहर रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। सीएसके की टीम को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के बाद अपना अगला मैच 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलना है।

डेवाल्ड ब्रेविस के बाहर होने के बाद अब सीएसके किस खिलाड़ी को मौका देगी इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें सबसे आगे नाम ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट का है। सीएसके का राजस्थान के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने 31 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 16 को जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 15 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सीएसके के लिए ये मुकाबला आसान नहीं रहने वाला है, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें संजू सैमसन पर रहेगी, जो पहली बार आईपीएल में यलो जर्सी में खेलते हुए दिखने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here