अनुराग गिरी, वर्ल्ड व एशियन पूल चैंपियनशिप में भाग लेंगे 

0

इंदौर: 10 बॉल पूल में देश के नं -2 क्यूईस्ट राजधानी भोपाल के अनुराग गिरी का चयन 10 बॉल वर्ल्ड व एशियन पूल चैंपियनशिप के लिए हुआ है. वर्ल्ड चैंपियनशिप 8-14 दिसंबर और एशियन चैंपियनशिप 15-19 दिसंबर तक दोहा (कतर) में खेली जाएगी.

उल्लेखनीय है कि अनुराग गिरी ने इंदौर में आयोजित 10 बॉल पूल नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीता था. इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए किया गया है. अनुराग का यह पहला इंटरनेशनल टूर्नामेंट है. बिलियर्ड्स व स्नूकर फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा घोषित खिलाड़ियों की सूची में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की ओर से 5 और एशियन चैंपियनशिप में 9 खिलाड़ी भाग लेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here