अनुष्का दुबे का म.प्र. अंडर 17 क्रिकेट टीम में चयन

0

भोपाल: मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकैडमी की बैटिंग ऑलराउंडर अनुष्का दुबे का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत खेली जाने वाली अंडर 17 गर्ल्स राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है जो 3 फरवरी से 7 फरवरी तक पंचकुला (हरियाणा) में आयोजित होने जा रही है।

अनुष्का उक्त प्रतियोगिता के लिए रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय कैंप का हिस्सा है कैंप 27 से 31 जनवरी तक लगेगा।उसके बाद अनुष्का दुबे पंचकुला (हरियाणा) के लिए रवाना होगी। अनुष्का दुबे मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकैडमी भोपाल में अपने कोच प्रदीप दुबे से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here