भोपाल। मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभा और महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों की कड़ी में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। मध्यप्रदेश की [खेल अकादमी] की खिलाड़ी अनुष्का शर्मा का एक बार फिर भारतीय सीनियर महिला टीम में चयन हुआ है। अनुष्का शर्मा आगामी 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अनुष्का के भारतीय सीनियर टीम में पुनः चयन पर मध्यप्रदेश शासन के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि अनुष्का शर्मा का भारतीय सीनियर टीम में बार-बार चयन होना उनकी प्रतिभा, निरंतर मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की खेल अकादमियां खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान कर रही हैं। अनुष्का शर्मा जैसी प्रतिभाएं प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मंत्री सारंग ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुष्का शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाएंगी। उन्होंने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


