शतक से चूके अन्वय द्रविड़, लेकिन विस्फोटक बल्लेबाजी से जीता दिल

0

नई दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने सोमवार (6 जुलाई) को श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ इंडिया ए की ओर से शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जब अन्वय क्रीज पर उतरे, तब टीम मुश्किल परिस्थितियों में थी। इंडिया ए ने 78 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे और जल्द ही स्कोर 81 रन पर चार विकेट हो गया। ऐसे दबाव भरे माहौल में अन्वय ने जिम्मेदारी संभालते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम की पारी को मजबूती प्रदान की। इसके बाद भी अन्वय दबाव में नहीं दिखे और खुलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने अर्जुन पंडित के साथ पांचवें विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी की। अन्वय द्रविड़ ने 17वें ओवर बल्लेबाजी करने आए और 27 ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन वह शतक से चूक गए।

67 गेंदों में 87 रन, अन्वय ने खेली दमदार पारी

अन्वय ने 67 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 87 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 129.85 रहा। अनव्य ने 47 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर 2 रन से अर्धशतक पूरा किया। उन्हें अर्जुन राजपूत से अच्छा साथ मिला। उन्होंने 81 गेंद पर 76 रन बनाए। इंडिया अंडर-19 की टीम 47.2 ओवर में 285 रन पर आउट हो गई।

गिमान मेंडिस ने झटके 5 विकेट, बल्लेबाजी क्रम को किया ध्वस्त

श्रीलंका अंडर-19 की ओर से गिमान मेंडिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर पांच विकेट झटके। उनके अलावा कविजा गमागे ने दो, जबकि सेठमिला सेनेविरत्ने ने एक विकेट अपने नाम किया। इससे पहले सीरीज के पहले मुकाबले में इंडिया ए ने चार विकेट से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, उस मैच में अन्वय द्रविड़ बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और 19 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here