श्रीलंका सीरीज से पहले आकिब नबी को मिली इरफान पठान की अहम सलाह

0

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है। इस चयन के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने युवा तेज गेंदबाज की सबसे बड़ी ताकत और उनकी सफलता के पीछे का अहम मंत्र साझा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान ने खुलासा किया कि पहली मुलाकात में ही उन्होंने आकिब नबी को एक ऐसी सलाह दी थी, जिसे उन्होंने आज तक नहीं भुलाया और वही उनके करियर की सबसे बड़ी पूंजी साबित हुई।

इरफान पठान ने तब उनसे कहा था, ‘‘अपना गेंदबाजी एक्शन कभी मत बदलना।’’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान के मुताबिक, आकिब नबी को उनका असली गेंदबाजी एक्शन ही गेंद को देर से स्विंग कराने, लगातार सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी करने और बड़े बल्लेबाजों से भी गलती करवाने में मदद करता है। इरफान पठान का मानना ​​है कि आकिब नबी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह सिर्फ तेज रफ्तार पर निर्भर रहने के बजाय दिग्गज बल्लेबाजों को डिफेंस करते हुए गलती करने पर मजबूर कर देते हैं। अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार हो रहे हैं।

आकिब नबी को लंबे समय से भारत की टीम में बुलाए जाने का इंतजार था। यह इंतजार सोमवार तीन अगस्त 2026 को तब खत्म हुआ जब चयनकर्ताओं ने उन्हें 15 अगस्त से श्रीलंका में होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान ने आकिब नबी को पहली बार 2018 में श्रीनगर में ट्रायल्स के दौरान देखा था। बाद में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटरों को गाइड किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान का मानना है कि इस तेज गेंदबाज का प्राकृतिक एक्शन, कलाई की पोजिशन और गेंद को मूव कराने की काबिलियत उन्हें बहुत तेज रफ्तार के बिना भी असरदार बनाती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान ने कहा, ‘‘गेंद को मूव कराने के लिए सबसे सही रफ्तार लगभग 135 किमी/घंटा है। अगर आप इसे स्विंग करा सकते हैं और वह भी देर से तो आप अच्छे गेंदबाज हैं।’’ इरफान पठान ने कहा, ‘‘…और जिस तरह का रिदम और एक्शन आकिब नबी के पास है, उससे हम नियमित तौर पर 133-135 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकते हैं। मेरा यही मानना है।’’ इरफान पठान के लिए हालांकि, रफ्तार सिर्फ एक पहलू है। ज्यादा बड़ी खूबी यह है कि क्या कोई गेंदबाज टॉप-क्लास बल्लेबाजों को डिफेंस करने पर मजबूर कर सकता है और फिर भी उन्हें आउट करने का कोई तरीका निकाल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इरफान पठान ने कहा, ‘‘एक और खूबी जो आप देखना चाहते हैं, वह यह है कि क्या गेंदबाज में टॉप-क्वालिटी बल्लेबाजों को डिफेंस करते हुए आउट कर पाने की काबिलियत है?’’ इरफान पठान ने आकिब नबी को घरेलू क्रिकेट में टॉप-क्वालिटी बल्लेबाजों के खिलाफ ऐसी ही गेंदबाजी करते देखा है। इसमें रणजी ट्रॉफी का फाइनल भी शामिल है। रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने इस साल की शुरुआत में पहली पारी की बढ़त के आधार पर कर्नाटक को हराकर अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीता था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इरफान पठान ने कहा, ‘‘हमने रणजी ट्रॉफी फाइनल में देखा कि उन्होंने केएल राहुल को परेशान किया, भले ही वह उन्हें आउट नहीं कर पाये। उस मैच में उन्होंने सामान्य तरीके से ही गेंदबाजी की थी और बल्लेबाजों को आउट किया।’’ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने आकिब नबी को मुंबई में भी बल्लेबाजों के लिए वैसी ही मुश्किलें पैदा करते देखा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इरफान पठान ने कहा, ‘‘मुंबई में मैंने मैच देखा। श्रेयस और हमारे मौजूदा खिलाड़ी। आकिब उन्हें भी उसी तरह आउट कर रहे थे। तो अलग-अलग पिचों पर टॉप-क्वालिटी बल्लेबाज डिफेंस करते हुए आउट हो जाते हैं। इसका मतलब है कि उनमें यह काबिलियत है।’’

इस बीच इरफान पठान ने आकिब नबी को सबसे जरूरी सलाह यह दी कि वह ज्यादा तेज गेंदबाजी करने की कोशिश में गेंद पर कंट्रोल और मूवमेंट मिलने वाला अपना एक्शन न बदलें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इरफान पठान ने बताया, ‘‘जब मैं उनसे पहली बार मिला और उन्होंने मुझसे कुछ पूछा तो मैंने उनसे कहा था- अपना एक्शन कभी मत बदलना। चाहे कोई भी आपसे ऐसा करने को कहे।’’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  इरफान पठान ने कहा, ‘‘बहुत से लोग आपसे तेज गेंदबाजी करने के लिए कहेंगे। बहुत से लोग आपके नॉन-बॉलिंग आर्म (गेंद न फेंकने वाले हाथ) के बारे में कई बातें कहेंगे, लेकिन अपना एक्शन मत बदलना।’’ इरफान पठान ने बताया कि आकिब नबी का एक्शन उनकी गेंदबाजी को उनके शरीर के करीब रखता है और उन्हें अपना अलाइनमेंट बनाए रखने में मदद करता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इरफान पठान ने आकिब नबी को दी गई अपनी सलाह का जिक्र करते हुए कहा, “अपने गेंदबाजी एक्शन के साथ कभी छेड़छाड़ मत करना, क्योंकि यही तुम्हें सीधी सीम दिलाता है। अगर एक्शन बदलोगे तो सीम पोजिशन बिगड़ जाएगी और उसका सीधा असर तुम्हारी गेंदबाजी पर पड़ेगा। सिर्फ थोड़ी अतिरिक्त रफ्तार हासिल करने के लिए अपने नैचुरल एक्शन को बदलने की गलती कभी मत करना।”

इरफान के अनुसार, आकिब नबी की सबसे बड़ी ताकत उनकी स्थिर गेंदबाजी एक्शन, मजबूत कलाई की पोजिशन और सीम को नियंत्रित रखने की क्षमता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  उन्होंने आगे कहा, “मैं जब युवा गेंदबाजों को देखता हूं तो सबसे पहले उनके एक्शन पर ध्यान देता हूं। यदि गेंदबाजी एक्शन शरीर और कंधों के संतुलन में रहता है तथा अनावश्यक रूप से बाहर नहीं जाता, तो लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना आसान हो जाता है। आकिब नबी के पास यही विशेषता है, जो उन्हें एक प्रभावी तेज गेंदबाज बनाती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here