28.4 C
New Delhi
Tuesday, May 6, 2025

तीरंदाजी अकादमी के शिवांश का एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी शिवांश अवस्थी का चयन एशिया कप के लिए भारतीय तीरंदाजी दल में किया गया है। एशिया कप का आयोजन थाईलैण्ड के बैंकाक में आगामी 20 से 25 मार्च, 2017 को किया जायेगा। यह पहला अवसर है जब तीरंदाजी अकादमी के किसी खिलाड़ी का भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन हुआ है। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवांश के भारतीय तीरंदाजी टीम में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी शिवांश के एशिया कप में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के सतारा में आयोजित 39वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शिवांश अवस्थी का चयन भारतीय तीरंदाजी टीम में एशिया कप हेतु किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में शिवांश को रजत पदक प्राप्त हुआ।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles