-
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आर्चरी खेल को नई दिशा देने और प्रशिक्षकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कोचिंग पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से ईस्ट एवं नॉर्थ ईस्ट ज़ोन – लेवल-1 कोचेस वर्कशॉप (Training, Examination & Certification) का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में 12 राज्यों के 55 कोचेस भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान स्पोर्ट्स साइंस, बायोमैकेनिक्स, परफॉर्मेंस एनालिसिस, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, फिटनेस एवं स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन जैसे विषयों के माध्यम से आधुनिक आर्चरी कोचिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


