राष्ट्रमंडल खेल में शामिल हो सकती है तीरंदाजी

0
is a symbol associated with sports, especially archers

नई दिल्ली। ब्रिटिश तीरंदाजी संघ (तीरंदाजी ग्रेट ब्रिटेन) ने 20 दिसंबर को कहा कि उसने 2022 में बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में तीरंदाजी को अतिरिक्त वैकल्पिक खेल के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है जिससे हर चार साल में होने वाले इन खेलों में 12 वर्ष बाद इस खेल को शामिल किए जाने की संभावना बन गई है।
तीरंदाजी को आखिरी बार 2010 में नई दिल्ली में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया था। तब भारत की दीपिका कुमारी ने दो स्वर्ण पदक जीते थे। तीरंदाजी ग्रेट ब्रिटेन के साथ विश्व तीरंदाजी और तीरंदाजी इंग्लैंड के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। दीपिका ने तीरंदाजी ग्रेट ब्रिटेन के इस कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा, ”यह इस खेल के लिए उत्साहजनक खबर है। इससे तीरंदाजों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इससे हमें देश के लिए पदक जीतने के अधिक मौके मिलेंगे।