Archery World Championships: इतिहास रचते हुए भारतीय महिला कंपाउंड टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन

0

नई दिल्लीः विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में स्वर्ण पदक जीता। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण है। इंडियन टीम ने स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में मैक्सिकन कंपाउंड टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफा हर्नांडेज जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया। क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, “तीरंदाजों की तिकड़ी को सलाम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here