अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस क्रिकेट लीग: बुमराह हाउस बना अंडर-16 चैंपियन

0

NST News, भोपाल. अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस क्रिकेट लीग अंडर-16 एज ग्रुप प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोहित शर्मा हाउस और जसप्रीत बुमराह हाउस के बीच खेला गया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बुमराह हाउस ने 133 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बुमराह हाउस ने निर्धारित 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 280 रन बनाए। टीम की ओर से होमी सोलंकी ने लगातार दूसरे मैच में शानदार शतक लगाते हुए 112 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा सुधीर अहिरवार ने 29, राधा प्रजापति ने 25 और आरव सिंह ने 24 रन बनाए। रोहित हाउस की ओर से सूर्या जाट ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि वंश मेश्राम और आरव भार्गव ने 2-2 विकेट लिए।

281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित हाउस की टीम 31.2 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आदित्य सोलंकी ने 46, विराज चतुर्वेदी ने 23, वंश मेश्राम ने 22 और गुरप्रीत सिंह ने 14 रन बनाए। बुमराह हाउस की ओर से फैजान खान, शानवी मंडलोई, नीर यादव और अथर्व शुक्ला ने 2-2 विकेट लिए, जबकि होमी सोलंकी ने भी 1 विकेट हासिल किया। मैच में शानदार शतक और गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए होमी सोलंकी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें बीडीसीए चेयरमेन एवं राजीव गांधी विश्वविद्यालय के संचालक साजिद अली ने सम्मानित किया।

कैप्शन: मुख्य अतिथि साजिद अली होमी सोलंकी को पुरस्कृत करते हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here