गोविंद नारायण सिंह दाऊ साहब स्मृति कप: अरेरा, सेंचुरियन और संजय गुप्ता अकादमी ने बाजी मारी

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गोविंद नारायण सिंह “दाऊ साहब” स्मृति कप अंडर-15 इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए तीन मुकाबलों में अरेरा क्रिकेट अकादमी, सेंचुरियन अकादमी और संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की। बाबे अली मैदान पर खेले गए मुकाबले में संजय गुप्ता क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 326 रन बनाए। टीम की ओर से वीर प्रताप ने नाबाद 92, अनंत शर्मा ने 74 और जयदीप ने 40 रन जोड़े। सिली पॉइंट अकादमी की ओर से नकुल और दिवाकर ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में सिली पॉइंट की टीम सिर्फ 72 रन पर ढेर हो गई। केवल अनिकेत जैन ही 37 रन बनाकर टिक सके। संजय गुप्ता अकादमी से अर्णव ने 4 और राजवीर ने 3 विकेट चटकाए। टीम 254 रनों से जीती।

फ़ैथ मैदान पर उड़ान क्रिकेट अकादमी 44.4 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रखर सिंह ने 31 रन बनाए। सेंचुरियन से शिवांश और पीयूष ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंचुरियन ने 41.5 ओवर में 4 विकेट पर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया। अनिमेष सक्सेना ने नाबाद 73 रन की शानदार पारी खेली। डीपीएस मैदान पर अरेरा क्रिकेट अकादमी ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 216 रन बनाए। नीर यादव ने नाबाद 68 और होमी सोलंकी ने 37 रन जोड़े। अकीरा अकादमी लक्ष्य का पीछा करते हुए 95 रन पर सिमट गई। धनुष ने 22 और अर्जुन ने 20 रन बनाए। अरेरा की ओर से विराज और केतन ने 3-3 विकेट झटके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here