Arera Cricket League : धोनी हाउस 85 रनों से जीता

0

भोपाल: अरेरा क्रिकेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर एज ग्रुप में आज महेन्द्र सिंह धोनी ने सचिन तेंडुलकर हाऊस को 85 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर दिया।

ओल्ड केपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में धोनी हाऊस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 7 विकेट्स खोकर 266 रन बनाए। प्रतीक शुक्ला ने 127 गेंदों में 124, सुमित शर्मा ने 64,अर्णव पुंडीर ने 31 रन बनाए।गेंदबाजी में तेंदुलकर की ओर से अंश मिश्रा ने 3 नीरज ग्रोवर ने 2 रौनक बिलगोटिया और अर्जुन शुक्ला ने 1-1 विकेट्स लिए।

जवाबी पारी में तेंदुलकर हाऊस सभी विकेट्स खोकर 181 रन बना सका। अदम्य पचौरी ने 51, अर्जुन शुक्ला ने 50 और संदीप जायसवाल ने 28 रन बनाएं। धोनी हाउस की गेंदबाज़ी में प्रतीक शुक्ला 4, सिद्धांत शर्मा ने 3 शानवी मंडलोई ने 2 और सुमित शर्मा ने 1 विकेट्स लिए।

सीनियर क्रिकेटर प्रियदर्शी पाठक और हरभान सिंह सेंगर ने प्रतीक शुक्ला को दोहरे प्रदर्शन पर मैन आफ द मैच से पुरस्कृत किया।कल लीग का अंतिम मैच सचिन तेंदुलकर हाऊस और कपिलदेव हाउस के बीच खेला जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here