Arera Cricket League: सुखदेव हाउस अंडर 16 में बना चैंपियन

0

भोपाल: अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में आज अंडर 16 एज ग्रुप के फाइनल मे सुखदेव ने भगतसिंह हाउस को 42 रन से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज सुखदेव हाउस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट के नुकसान पर 46 ओवर्स में 180 रन बनाए। अर्जुन शुक्ला ने 43, सनी गुप्ता ने 23 सौम्या तिवारी और पीयूष सिंह ने 19-19 रनों की पारी खेली। भगतसिंह की ओर से गेंदबाजी में रूद्र तेनगुरिया और रोहन मोहारे ने 3-3 श्रेया दीक्षित ने 2, सागर और मंजीत ने 1-1विकेट्स लिए।

जवाबी पारी में भगतसिंह हाउस 41 ओवर्स खेल कर सभी विकेट्स के नुकसान पर 138 रन बना सका और 42 रनों से फाइनल मैच हारकर विजेता बनने से चूक गया। रूद्र तेनगुरिया ने 33,सागर बारासकर ने 31,शुभ पांडे ने 20 और श्रेया दीक्षित ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्णव पुंडीर ने 4,अर्जुन शुक्ला ने 2,सौम्या तिवारी, श्वेता सरोईगी और संस्कार गवांडे ने 1-1 विकेट्स लिए।

बीडीसीए के कोषाध्यक्ष और एमवीएम कॉलेज के खेल अधिकारी चंद्रशेखर धाकड़ ने अर्जुन शुक्ला और रुद्र तेनगुरिया को संयुक्त मैन आफ द मैच प्र दान कर पुरस्कृत किया। सीनियर एज ग्रुप में कपिलदेव हाउस और महेन्द्र सिंह धोनी हाउस के मध्य कल फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here