Arera Cricket League: सरदार पटेल हाऊस बना अंडर 12 में चैंपियन

0

भोपाल: अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 12 के फाइनल मे सरदार पटेल हाऊस ने वीर सावरकर को 6 विकेट्स से हराकर खिताब पर कब्जा किया।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज 50-50 ओवर्स के मैच में सावरकर हाउस ने टास जीत कर 45.1 ओवर्स में सभी विकेट्स खोकर 138 रन बनाए। शुभता मालवीय ने 22, केतन रेवाड़ीकर ने 13 स्वास्तिक जामटे और इरन वीर सिंह ने 12-12 रनों का योगदान दिया। पटेल हाऊस की गेंदबाजी में विराट रायकवार और अभयवीर सिंह 3-3 और भव्य मोटवानी और विराट शर्मा ने 2-2 विकेट्स लिए।

जवाबी पारी में सरदार पटेल हाऊस ने 31वें ओवर्स में 6 विकेट्स खोकर विजयी लक्ष्य 139 रनों का प्राप्त कर ट्राफी अपने नाम की। एक समय पटेल हाउस की हालत 5 विकेट्स जल्द गिर जाने से नाजुक हो गई थी। ऐसे समय उपकप्तान विवान द्विवेदी नाबाद 48 और कप्तान विराट शर्मा 25 रन की पारी खेली और मोर्चा संभालते हुए जीत की और मैच को मोड़ दिया। हर्षित पांडे ने भी 23 रनों की आकर्षक पारी खेली। गेंदबाज़ी में सार्थक यादव और आरुष पटेल ने 2-2 और शिवराज विजयवर्गीय ने 1 विकेट लिया। वरिष्ठ क्रिकेट प्लेयर सूरज बागजाई और मिलिंद जामतें ने विराट शर्मा और विवान द्विवेदी को संयुक्त मैन ऑफ द मैच प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here