अर्शदीप और हार्दिक के पास जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ने का मौका, लिटन और नजमुल कर सकते हैं अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार (9 अक्टूबर) को खेला जाएगा। ग्वालियर में पहला मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। हालांकि, अरुण जेटली स्टेडियम में उसे 7 साल से जीत का इंतजार है। बांग्लादेश ने भारत के केवल एक टी20 में हराया है। उसे जीत दिल्ली में ही मिली थी। इस जीत को भले ही 5 साल हो गया हो, लेकिन नजमुल हसन शान्तो की टीम वापसी करना चाहेगी। ग्वालियर में भारत के लिए अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने 3 विकेट लिए थे। हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था। 16 गेंद पर 39 रन ठोके थे और 1 विकेट लिया था। अर्शदीप और हार्दिक के पास टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ने का मौका है।

हार्दिक पंड्या के 87 विकेट

हार्दिक पंड्या के 87 विकेट हैं। वहीं अर्शदीप के 86 विकेट हैं। दोनों क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर है। हार्दिक 3 और अर्शदीप 4 विकेट लेते हैं तो बुमराह को पीछे छोड़ देंगे। बुमराह ने भारत के लिए 89 टी20 विकेट हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट युजवेंद्र चहल के नाम है। उन्होंने 96 विकेट लिए हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 90 विकेट लिए हैं।

लिटन और नजमुल बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं

बांग्लादेश के खिलाड़ियों की बात करें तो लिटन दास और कप्तान नजुमल हसन शान्तो बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। लिटन दास 53 रन बनाते हैं तो वह बांग्लादेश के लिए 2000 टी20 रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे। शाकिब अल हसन के सबसे ज्यादा 2551 रन हैं। वहीं महमुदुल्लाह के 2395 रन हैं। शान्तो के 1000 रन पूरा करने का मौका है। वह 65 रन बनाते हैं तो 1000 टी20 रन बनाने वाले बांग्लादेश के 8वें बल्लेबाज होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here