24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026

अर्शदीप सिंह ने प्लेइंग XI से बाहर होने पर दी मज़ेदार प्रतिक्रिया, टीम मैनेजमेंट को किया चैलेंज

नई दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले एक साल से भारतीय प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की नहीं कर पा रहे हैं। यह इस वजह से नहीं है कि उनका प्रदर्शन खराब है, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन और मैनेजमेंट के एक्सपेरिमेंट के चलते वह कभी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं और कभी बाहर। इस बीच, अर्शदीप ने खुद इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का जवाब दिया और टीम मैनेजमेंट पर मजे लेते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

अर्शदीप ने प्लेइंग XI पर अपना रिएक्शन दिया

पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अर्शदीप सिंह से जब उनसे टीम से बाहर रहने और अंदर आने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्शदीप ने कहा, “जिस तरह मैं टीम से अंदर-बाहर होता रहता हूं, ठीक उसी तरह मेरी गेंद भी अंदर-बाहर होती रहती है, इसलिए मुझे इसमें काफी मजा आ रहा है।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्शदीप ने आगे कहा कि मेरा काम हमेशा तैयार रहना है, मुझे जब भी खेलने का मौका मिलेगा तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ ही देने का प्रयास करूंगा। मेरा लक्ष्य इस सफर को एन्जॉय करना और वर्तमान में बने रहना है। मैं केवल उन चीजों पर ध्यान देता हूं जो मेरे कंट्रोल में हैं, बाकी की चिंता मुझे नहीं करनी चाहिए।

2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अर्शदीप की प्लेइंग XI में जगह अस्थिर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि अर्शदीप सिंह 2024 टी20 वर्ल्ड के बाद से प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह को पक्की नहीं रख पाए हैं। मैनेजमेंट उन्हें कभी प्लेइंग इलेवन में अंदर रखता है तो कभी बाहर रखा जाता है। भारत ने 2025 में 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिनमें से अर्शदीप केवल 13 मैच में ही खेल पाए। इस फॉर्मेट में प्रभावशाली रिकॉर्ड होने के बावजूद उन्हें एशिया कप के अधिकतर मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी।

नई गेंद के स्पेशलिस्ट हैं अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने वाले अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 34 रन देकर 1 विकेट लिया। भले ही विकेट के मामले में यह प्रदर्शन खास न रहा हो, लेकिन उन्होंने डेथ ओवर्स में अपनी काबिलियत एक बार फिर दिखा दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्शदीप ने नई गेंद से भी बेहतरीन गेंदबाजी की और मैच की दूसरी ही गेंद पर कॉनवे का विकेट हासिल किया। अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। अब तक 73 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 111 विकेट लिए हैं, जो इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे अधिक हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles