विम्बलडन में आर्थर फेरी का बड़ा उलटफेर, दिमित्रोव को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

0

लंदन. विम्बलडन 2026 में सोमवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मेन्स सिंगल्स में ब्रिटेन के 23 वर्षीय वाइल्डकार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने पूर्व विश्व नंबर-3 ग्रिगोर दिमित्रोव को पांच सेटों तक चले मुकाबले में 7-5, 3-6, 4-6, 6-4, 7-6 (10-7) से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वह 2014 में निक किर्गियोस के बाद विम्बलडन के अंतिम-8 में पहुंचने वाले पहले वाइल्डकार्ड खिलाड़ी बने हैं।

कोहनी की चोट के कारण छह महीने पहले कोर्ट से दूर रहने वाले फेरी अब कम से कम 4.80 लाख पाउंड (करीब 5.2 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि जीत चुके हैं। इस जीत के साथ उनकी विश्व रैंकिंग 185वें स्थान से उछलकर कम से कम 63वें स्थान पर पहुंच जाएगी।

महिला एकल में इटली की जैस्मीन पाओलिनी ने फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा ईला को 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पुरुष युगल में मौजूदा चैंपियन ब्रिटेन के जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल की जोड़ी ने भी अंतिम-8 में जगह बना ली। दोनों लगातार दूसरा विम्बलडन खिताब जीतने से अब सिर्फ तीन जीत दूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here