Arvind Chaturvedi Cricket: एनडी आईपीएल ने अपना मुकाबला आसानी से जीता

0

भोपाल: स्वर्गीय अरविंद चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कॉर्पोरेट वर्ग के मुकाबले में एनडी आईपीएल ने हमीदिया स्पोर्ट्स को 8 विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले जा रहा है टूर्नामेंट में आज हमीदिया स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 19 ओवर में 126 रन बनाएं। विशाल सोनी ने 59 लोकेश मालवीय 23 ओसामा खान ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी करते एनडी आईपीएल की ओर से यासिर खान ने तीन अंकित शर्मा ने तीन और दीपक मालवीय ने तीन विकेट लिए।

जवाबी पारी में एनडीआईपीएल ने 13.5 ओवर में दो विकेट खोकर 131 रन बनाए और यह मैच आठ विकेट से जीता। यासिर खान ने 53 अमान मोहम्मद ने 59 अभिषेक गिरी ने 13 रन बनाएं। हमीदिया की ओर से महफूज अली और हिरदेश ने एक-एक विकेट लिया। यासिर खान को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here