अरविंद चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 28 अप्रैल से

0

भोपाल। बारहवीं अरविन्द चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 28 अप्रैल 2024 से स्थानीय ओल्ड कैंपियन मैदान पर आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष अभय चतुर्वेदी ने पत्रकारों को दी।

अभय चतुर्वेदी ने बताया कि किस तरह इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई ,साथ ही इस बर्ष आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के बारे बताया कि यह टूर्नामेंट दो प्रारूपों में खेला जाएगा, एक अकादमियों के खिलाड़ियों के लिए एकदिवसीय जिसमे केवल 8 अकादमियों को ही प्रवेश दिया जाएगा एवम दूसरा वर्ग कॉर्पोरेट रहेगा जिसमे शासकीय व निजी विभागों की 18 टीमें सम्मिलित होंगी जो लीग तथा सुपर लीग आधार पर खेला जाएगा .पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष अभय चतुर्वेदी के साथ सुशील सिंह ठाकुर,ज्योति प्रकाश त्यागी,बच्चन आचार्य एवम महफूज़ अली उपस्तिथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here