भोपाल: ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही 12वीं स्वर्गीय अरविंद चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के विभागीय वर्ग के फाइनल में डीजीपी एकादश ने नगर निगम कमिश्नर एकादश को 14 रनों से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
ओल्ड केपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता के फाइनल में आज पहले बल्लेबाजी करते हुए डीजीपी एकादश ने 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 142 रन बनाएं। डीजीपी एकादश की ओर से प्रज्ञा बालरे ने 23,नागेंद्र सिंह 21,अंकुश 24 ,विनय वर्मा 28 और शुभम चौहान ने 15 रनों की पारी खेली। कमिश्नर एकादश नगर निगम की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजवीर वेद और पंकज कल्याने ने तीन-तीन व जावेद, रणबीर, मुदस्सर और करण गिल ने एक एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमिश्नर एकादश नगर निगम की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 128 रन बना सकी। मुदस्सर आलम नाबाद 61,मनाजिर अली 28,रणबीर वैद्य ने 17 रन बनाए। गेंदबाजी में डीजीपी एकादश की ओर से शुभम चौहान और विजय सिंह ठाकुर ने तीन-तीन व अरुण ने एक विकेट लिया। शुभम चौहान मैन ऑफ द फाइनल बने। पुरस्कार वितरण समारोह में श्रीमती बबीता डोंगरे पार्षद वार्ड क्रमांक 81, सुरेश चेनानी कोच अरेरा अकादमी नागेंद्र सिंह एसपी सिक्योरिटी मध्य प्रदेश पुलिश, जुल्फिकार अली नेशनल हॉकी प्लेयर आदि उपस्थित रहे ।
पुरस्कार :विजेता टीम डी जी पी एकादश।
उप विजेता टीम नगर निगम कमिश्नर एकादश।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट रणवीर वैद्य
बेस्ट बॉलर अरुण सिंह
बेस्ट बैट्समैन रवि नरवरे
बेस्ट फील्डर मुदस्सर आलम एवं मनाज़िर अली


