आर्य शर्मा का शतक, वेद, यशवर्धन की शानदार गेंदबाजी, मयंक और सेंचुरियन फाइनल में, विदिशा विजेता

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। गोविंद नारायण सिंह “दाऊ साहब” स्मृति कप अंडर-15 बॉयज इंटर क्लब-अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेंचुरियन अकादमी के आर्य शर्मा ने नाबाद शतक जमाया, वहीं मयंक अकादमी के वेद पाठक और यशवर्धन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। इंटर डिस्ट्रिक्ट मुकाबले में विदिशा के मृत्युंजय भट्ट ने महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। फ़ैथ मैदान पर सेंचुरियन अकादमी ने पहली पारी में 197/6 रन बनाए। ओपनर आर्य शर्मा ने नाबाद 104 रन जड़कर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। अरेरा अकादमी की ओर से नीर यादव और होमी सोलंकी ने 2-2 विकेट लिए। दूसरी पारी में अरेरा 4 ओवर में 2/1 पर थी। पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेंचुरियन फाइनल में पहुंची। डीपीएस ग्राउंड पर रेलवे यूथ अकादमी अपनी पहली पारी में 108 पर ऑल आउट हो गई। देव कनोजिया (26) और आदित्य मौर्य (25) ने संघर्ष किया, लेकिन मयंक अकादमी के वेद पाठक और यशवर्धन की धारदार गेंदबाजी के आगे टीम टिक नहीं सकी। दोनों ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में मयंक अकादमी ने दिन का खेल 30/2 पर समाप्त किया और पहली पारी की बढ़त से फाइनल में जगह बनाई।

मृत्युंजय भट्ट के 40 रन, विदिशा ने सीहोर को हराया

U-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट मैच में सीहोर की टीम 109 पर सिमट गई।विदिशा की ओर से राजीव धाकड़ ने 3 विकेट, जबकि कार्तिकेय और देव बघेल ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए विदिशा ने 110/5 रन बनाकर मैच जीत लिया। मृत्युंजय भट्ट ने 40 रन की अहम पारी खेली और टीम को जीत तक पहुंचाया। देव बघेल 19 रन पर नाबाद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here