आर्यवीर सहवाग का दिवाली से पहले धमाका, भारत अंडर-19 ने नेपाल को दी शिकस्त

0

नई दिल्ली : अंडर-19 एशिया कप 2026 के चौथे मैच में शुक्रवार (6 नवंबर) को इंडिया अंडर-19 ने नेपाल अंडर-19 को 10 विकेट से हरा दिया। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का दीवाली से पहले धमाका देखने को मिला। ओपनिंग करते हुए आर्यवीर ने पिता के अंदाज में विस्फोटक पारी खेली। उन्हें कप्तान लक्ष्य रायचंदानी से अच्छा साथ मिला। आर्यवीर और लक्ष्य की ओपनिंग जोड़ी के शानदार प्रदर्शन के बदौलत इंडिया ए ने नेपाल से मिले 129 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। आर्यवीर सहवाग ने 55 गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 134.62 रहा। लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंद पर 7 चौके की मदद से 53 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों का कहर, नेपाल अंडर-19 की पूरी टीम 128 रन पर सिमटी

इंडिया अंडर-19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नेपाल अंडर-19 की टीम 42.3 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई थी। नेपाल के चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। तीन बल्लेबाज की दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन दर्श सोनार ने 93 गेंद पर 43 रन बनाए। उनके अलावा आशीष लुहार ने 45 गेंद पर 29 रन बनाए। ओपनर नीरज कुमार यादव ने 48 गेंद पर 20 रन बनाए।

इशान सूद और अर्जुन राजपूत की घातक गेंदबाजी, 3-3 विकेट लेकर नेपाल की कमर तोड़ी

नेपाल अंडर-19 के अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो प्रसिद्ध जैशी 1, सुर्यांशु कोयराला 5, निच्छल छेत्री 0, सचिन भट्ट 6, अभय यादव और नितेश पटेल का खाता नहीं खुला। सुशील रावल खाता नहीं खोल पाए। बिपीन शर्मा 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया अंडर-19 के लिए इशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट लिए। यशवीर गौड़ ने 2 विकेट लिए। काव्या पटेल और मनल चौहान ने 1-1 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here