अश्विन ने गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अपने 14 साल के करियर को अलविदा कह दिया, ये हैं करियर के सबसे बड़े रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली: भारतीय स्पिनर अश्विन ने गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने बुधवार को अपने 14 साल के करियर को अलविदा कह दिया। अश्विन की गिनती देश के दिग्गज गेंदबाजों में होती है। भारत के सबसे कामयाब स्पिनर्स बिशन बेदी, ई प्रसन्ना, एस चंद्रेशखर, वेंकटराघवन और अनिल कुंबले की फेहरिस्त में अश्विन का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने ने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए और वह देश के सबसे कामयाब स्पिनर्स में शामिल हो गए।

अश्विन के सबसे बड़े रिकॉर्ड

भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने दूसरे गेंदबाज

अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 537 विकेट लिए हैं। टेस्ट फॉर्मेट में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने 619 विकेट लिए हैं। अश्विन ने कुछ समय पहले यह कहा था कि उनकी नजर किसी के रिकॉर्ड पर नहीं है और वह जब महसूस करेंगे कि वह सुधार नहीं कर पा रहे हैं रिटायरमेंट ले लेंगे।

भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा 5 बार विकेट

अश्विन एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज है। उन्होंने 37 बार यह कारनामा किया है।

सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाडी हैं। अश्विन ने 11 बार ऐसा किया है। वह इस मामले में श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बराबरी पर हैं।

एक ही मैच में शतक और पांच विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी 

अश्विन ने चार बार एक ही मैच में शतक और पांच विकेट हॉल लिया है। उन्होंने सबसे पहले साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। इसके बाद उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज, 2022 में इंग्लैंड और साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ यह काम किया।

सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट

अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 350 विकेट पूरा किया। उन्होंने 66 पारियों में 350 टेस्ट विकेट पूरा कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here