भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के संन्यास पर आया अश्विन का बयान

0

नई दिल्ली: महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि उन्हें एक-दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। सोमवार को भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर किंग कोहली के टेस्ट करियर पर बात की। इस दौरान पूर्व स्पिनर ने बताया कि विराट की कौन सी खासियत उन्हें सबसे अलग बनाती है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- उनकी ऊर्जा का स्तर उन्हें सबसे अलग बनाता था। चाहे वह बल्लेबाजी हो, कप्तानी हो या सिर्फ एक प्रतियोगी होना। कभी-कभी मैं विराट से पूछना चाहता था, ‘आज आपने नाश्ते में क्या खाया?’ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 30 शतक समेत 9230 रन बनाए।

अश्विन का मानना है कि विराट को एक या दो साल और टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा- मुझे लगता है कि विराट के पास टेस्ट क्रिकेट के लिए एक या दो साल और बचे थे। यह सवाल मेरे दिमाग में पिछले कुछ समय से घूम रहा है। क्या उनकी ऊर्जा का स्तर इस संन्यास का कारण हो सकता है? शायद उन्हें लगा हो कि अब उनमें हर मिनट पूरी ताकत से खेलने की मानसिक क्षमता नहीं है।

विराट के संन्यास पर चर्चा करते हुए अश्विन ने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे खिलाड़ी अपने द्वारा स्थापित किए गए मानकों के दबाव में आ जाते हैं। उन्होंने कहा- उत्कृष्टता की खोज कभी-कभी खेल में आपकी विफलता का कारण बन सकती है। कभी-कभी आप अपने लिए जो मानक तय करते हैं, वही आपको परेशान कर सकता है। टीम के नजरिए से, उनका ‘कम’ मानक भी कारगर साबित हुआ।

भारत के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे ने तीन दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के करियर पर विराम लगा दिया। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दौरे के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस महीने एक हफ्ते के अंदर टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी। ये दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। अब रोहित और विराट सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here