33.8 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

Asia Cup 2025 IND vs SL: संभावित प्लेइंग 11, दुबई पिच की स्थिति, मौसम अपडेट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के फाइनल के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी भारतीय टीम शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में सुपर 4 के एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी। हालांकि श्रीलंका पहले ही खिताबी दौड़ से बाहर हो चुका है, फिर भी यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम रहेगा। जहां भारत अपनी विजयी लय को बरकरार रखने और फाइनल से पहले टीम संयोजन को परखने के इरादे से उतरेगा, वहीं श्रीलंकाई टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ अपना अभियान समाप्त करना चाहेगी।

भारत की बल्लेबाजी क्रम में निरंतरता की कमी के कारण सवाल उठाए जा रहे हैं। अब वह महत्वपूर्ण फाइनल (भारत बनाम पाकिस्तान) से पहले बदलाव कम करके अपनी स्थिति स्थिर करने की कोशिश करेगा। इस बीच, श्रीलंका स्वदेश लौटने से पहले अन्य खिलाड़ियों को खेलने का मौका दे सकता है। एशिया कप 2025 सुपर 4 राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले को लेकर दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, दुबई के मौसम का पूर्वानुमान और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड
  • कुल मैच: 31
  • भारत जीता: 21
  • श्रीलंका जीता: 09
  • बेनतीजा: 01
  • पिछले 5 मैचों के नतीजे: भारत जीता- 04, श्रीलंका जीता: 01
  • पिछली भिड़ंत: कैंडी में 30 जून 2024 को भारत सुपर ओवर में जीता।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम: जानिए पिच रिपोर्ट और बल्लेबाज़ों-बॉलरों को क्या मिलेगी मदद
भारत और श्रीलंका के लिए परिचित धीमी और नीची पिचें इंतजार कर रही हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर नई गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है और बल्लेबाज आसानी से शॉट लगा सकते हैं। हालांकि, पहले 10 ओवरों के बाद बल्लेबाजों के लिए गेंद को टाइम करना और गैप ढूंढना मुश्किल हो जाएगा। बल्लेबाज अक्सर गेंद को रोकने के लिए ज़्यादा जोखिम वाले शॉट लगाते हैं। इससे न सिर्फ ज्यादा छक्के लगते हैं, बल्कि विकेट लेने के मौके भी मिलते हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तेजी से रन बनाना मुश्किल होता जा रहा है। पावरप्ले और उसके बाद सेट बल्लेबाज क्या कर सकते हैं, यह अहम बना हुआ है।

दुबई के मौसम का पूर्वानुमान

भारत बनाम श्रीलंका मैच के दिन दुबई के मौसम की बात करें तो एक्युवेदर के अनुसार, अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। धुंधली धूप निकलने और बहुत गर्मी पड़ने की संभावना है, 15 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वर्षा की संभावना 0% है। बादल भी नहीं छाए रहेंगे।

ये हैं भारत और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर)/जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह/हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

श्रीलंका की संभावित एकादश: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरित असालंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, दुष्मंता चमीरा, नुवान तुषारा।

भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मैच कब होगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मैच शुक्रवार, 26 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 के मैच के लिए टॉस कितने बजे किया जाएगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 के मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मैच कहां खेला जाएगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 का मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 के मैच का पाकिस्तान में किस चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा?
    एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 के मैच का पाकिस्तान में लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
  • एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 के मैच को पाकिस्तान में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है?
    एशिया कप 2025 में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 के मैच को पाकिस्तान में सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।
भारत बनाम श्रीलंका से जुड़े रोचक आंकड़े
  • दासुन शनाका अब टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शून्य (14) का रिकॉर्ड बना चुके हैं।
  • वानिंदु हसरंगा ने 2024 के बाद से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7-15 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट (38) लिए हैं।
  • अभिषेक शर्मा ने इस एशिया कप में 12 छक्के लगाए हैं। श्रीलंका के सभी बल्लेबाजों ने मिलकर इतने छक्के लगाए हैं।
  • भारत और श्रीलंका इससे पहले दुबई में एक बार आमने-सामने हो चुके हैं। यह 2022 में एशिया कप के सुपर-4 राउंड में हुआ था।
  • तब श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
  • ​​हार्दिक पंड्या को टी20 इंटरनेशनल में अर्शदीप सिंह के बाद 100 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बनने के लिए 3 विकेट की जरूरत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles