31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एशिया कप 2025: अब तक 6 टीमों के स्क्वॉड घोषित, 2 टीमों का इंतजार

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 का रोमांच अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट 9 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (अबु धाबी और दुबई) में खेला जाएगा। इस बार प्रतियोगिता T20 फॉर्मेट में होगी, जिसमें भारत और पाकिस्तान समेत कुल आठ टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हैं और सुपर-4 चरण में भी 21 सितंबर को इनके फिर आमने-सामने होने की संभावना है। भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ खेलेगा। आठ टीमों में से 6 टीमें अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर चुकी हैं, जबकि श्रीलंका और यूएई की टीमों की घोषणा अभी बाकी है। इस बार एशिया कप न सिर्फ एशियाई दिग्गजों के बीच प्रतिस्पर्धा का मंच बनेगा, बल्कि उभरती टीमों को भी खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर देगा। चूंकि यह टूर्नामेंट T20I फॉर्मेट में है, इसलिए हर मैच में दर्शकों को हाई-वोल्टेज रोमांच देखने को मिलेगा।

दोनों ग्रुप 
  • ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान
  • ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग
एशिया कप 2025 के लिए टीमों का स्क्वॉड

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, अल्लाह गजनफर, नूर अहमद, फरीद मलिक, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन

हांगकांग, चीन: यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात, जीशान अली, नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएत्जी, अंशुमान रथ, कल्हण मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, हारून मोहम्मद अरशद, अली हसन, शाहिद वासिफ, गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद, अनस खान, एहसान खान

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मोहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम।

श्रीलंका: टीम का ऐलान होना अभी बाकी है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE): टीम की घोषणा होना अभी बाकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles