22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

Asia Cup cricket IND vs PAK : फिर रद्द हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला

नई दिल्ली। एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को होना है। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में यह दूसरा मैच होगा। इससे पहले दो सितंबर को ग्रुप राउंड में बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था। भारतीय टीम को तो बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया था, लेकिन पाकिस्तान की पारी भी शुरू नहीं हो पाई थी।

अब प्रशंसक उम्मीद लगा रहे हैं कि रविवार को उन्हें पूरा मैच देखने को मिले। हालांकि, उनकी उम्मीदों को झटका लग सकता है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहां तक कि उससे मैचों की मेजबानी वापस लेने की भी बात हो रही थी। माना जा रहा था कि मैचों को हंबनटोटा या दांबुला में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एशिया कप के बचे सारे मुकाबले यहीं खेले जाएंगे।

भारतीय टीम ने इंडोर स्टेडियम में अभ्यास किया

कोलंबो का मौसम साफ नहीं है। इस कारण टीम इंडिया ने गुरुवार (सात सितंबर) को इंडोर स्टेडियम में अभ्यास किया। टीम मैदान पर नहीं उतर सकी। खराब मौसम के कारण टीमों की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। रविवार को भी भारत -पाकिस्तान मैच के दिन बारिश और तूफान का पूर्वानुमान है। ऐसे में एक बार फिर टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles