30.5 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

Asia Cup: भारत की धमाकेदार जीत के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल, कौन हैं टॉप पर?

नई दिल्ली : एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मैच भारत और ओमान के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई है। अब तक खेले गए अपने तीनों ग्रुप मुकाबलों में भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज कर 6 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही भारत ने ग्रुप ए की अंकतालिका में पहला स्थान अपने नाम कर लिया है और आत्मविश्वास के साथ सुपर-4 में प्रवेश किया है।

ग्रुप ए में भारत का दबदबा, अंकतालिका में किया टॉप पर कब्जा

ग्रुप ए में जहां भारत 6 अंक के साथ टॉप पर रहा तो वहीं पाकिस्तान की टीम 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रही। ग्रुप ए में तीसरे नंबर पर 2 अंक के साथ यूएई की टीम रही जबकि ओमान को एक भी मैच में जीत नहीं मिली और ये टीम चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा ग्रुप बी में श्रीलंका 6 अंक के साथ पहले स्थान पर, बांग्लादेश 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर जबकि अफगानिस्तान 2 अंक के साथ तीसरे तो वहीं हॉन्ग-कॉन्ग टीम चौथे नंबर पर रही

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, टॉप 5 बल्लेबाज़ों में शामिल

एशिया कप के सभी लीग मैचों के बाद अगर टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने टॉप 5 में एंट्री मार ली है और 99 रन के साथ वो चौथे स्थान पर आ गए हैं। पहले नंबर पर श्रीलंका के पथुम निशांका हैं जिन्होंने 124 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर मोहम्मद नबी 108 रन के साथ मौजूद हैं जबकि तीसरे नंबर पर मोहम्मद वसीम 104 रन के साथ मौजूद हैं। पांचवें नंबर पर लिटन दास 96 रन के साथ मौजूद हैं।

टॉप 5 गेंदबाज़ों की सूची जारी, लीग स्टेज में किसने मचाया कहर?

12 लीग मैचों में बाद अगर टॉप 5 गेंदबाजों की बात करें तो पहले स्थान पर 9 विकेट के साथ जुनैद सिद्दकी मौजूद हैं जबकि कुलदीप यादव 8 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर सैम अयूब 6 विकेट लेकर मौजूद हैं जबकि चौथे स्थान पर नुवान तुषारा जबकि पांचवें स्थान पर शाह फैसल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles