24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से, टी-20 फॉर्मेट में होंगे मैच

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल  जारी कर दिया गया है। आइची-नागोया (जापान) में आयोजित होने वाले इन खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिताएं 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेली जाएंगी। एशियन गेम्स का आधिकारिक उद्घाटन 19 सितंबर को होगा, लेकिन आइची-नागोया आयोजन समिति (AINAGOC) के अनुसार खेल स्पर्धाएं उद्घाटन से नौ दिन पहले ही शुरू हो जाएंगी। इस बार एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में होंगे। सभी मैच आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे। विमेंस क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे और 22 सितंबर को मेडल मैच खेले जाएंगे। महिला वर्ग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और मुकाबले सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगे।

मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और 13 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। क्वार्टर फाइनल से पहले तीन दिन तक प्रीलिमिनरी मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले डबल हेडर होंगे। सुबह का मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा मुकाबला सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा बनेगा। पहली बार 2010 ग्वांगझू एशियन गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद 2014 इंचियोन गेम्स में इसकी वापसी हुई, हालांकि तब इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं मिला था। 2018 जकार्ता एशियन गेम्स से क्रिकेट को हटा दिया गया था, लेकिन हांगझोऊ 2022 में इसकी जोरदार वापसी हुई और तब सभी मुकाबलों को आईसीसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया।

हांगझोऊ 2022 एशियन गेम्स में भारत ने मेंस और विमेंस दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। मेंस वर्ग में अफगानिस्तान और विमेंस वर्ग में श्रीलंका ने सिल्वर मेडल, जबकि बांग्लादेश ने दोनों वर्गों में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। इसके अलावा क्रिकेट का खेल एलए ओलिंपिक 2028 में भी शामिल किया जाएगा। इससे पहले 1900 पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट सिर्फ एक बार खेला गया था, जिसमें ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles