Asian Games 2026: भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, शेफाली-स्मृति ने बल्ले से मचाया तहलका

0

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश के हुआ। इस मैच को भारत ने शैफाली वर्मा की नाबाद शतकीय पारी व नंदनी और दीप्ती की शानदार गेंदबाजी के दम पर 114 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के बाद भारत ने फाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना अब श्रीलंका के साथ होगा व जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल जीतेगी।

इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए और बांग्लादेश को जीत के लिए 196 का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश को जीत के लिए बड़ा लक्ष्य मिला था और ये टीम दवाब में पूरी तरह से बिखर गई साथ ही भारतीय गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश की टीम ने लगभग सरेंडर कर दिया। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 15.4 ओवर में 81 रन बनाए और आउट हो गई। इस हार के बाद बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली और वो आउट हो गईं जी कमालिनी का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वो इस मैच में 3 रन के स्कोर पर आउट हो गईं। शैफाली वर्मा ने 24 गेंदों पर छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया साथ ही उन्होंने अपना शतक 49 गेंदों पर पूरा किया और नाबाद 100 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों पर 40 रन की अच्छी पारी खेली जबकि ऋचा घोष 2 रन बनाकर आउट हो गईं।

भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी हुई और नंदनी शर्मा व दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा श्री चरणी को 2 सफलता हासिल हुई जबकि क्रांति गौड़ और श्रेयंका पाटिल को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश के लिए दिलारा अख्तर ने सबसे बड़ी 27 रन की पारी खेली जबकि शर्मिन अख्तर ने 10 रन तो वहीं सुल्ताना खातून ने नाबााद 12 रन की पारी खेली। टीम की 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here