Asian Games 2026: रोशिबिना देवी की हैट्रिक, एशियन गेम्स में लगातार तीसरी बार जीता पदक

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी नाओरेम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता और इतिहास रच दिया। महिलाओं की 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा के फाइनल में उन्हें चीन की झांग शियाओयू के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स में रोशिबिना का लगातार तीसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में रजत और 2018 जकार्ता-पालेमबांग एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था।

एशियन गेम्स में रोशिबिना की पदकों की हैट्रिक

इससे पहले 25 साल की रोशिबिना ने महिलाओं की 60 किलोग्राम भारवर्ग के सांडा के सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंगत्यास को हराकर 2-0 से मुकाबला जीता था जबकि उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मकाऊ की मान सिन चू को हराया था। अपना तीसरा मेडल पक्का करने के बाद वह गोल्ड मेडल मैच में चीन की झांग शियाओयू से भिड़ी थीं, लेकिन उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया। हालांकि वो लगातार दूसरी बार सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल जरूर रहीं।

रोशिबिना देवी नाओरेम का एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेना आखिरी समय तक विवादों में रहा। एशियन गेम्स में 2 बार पदक जीत चुकीं रोशिबिना चयन ट्रायल में युवा प्रतिभा दिव्यांशी चौधरी से बेहद मामूली अंतर से हार गई थीं। इसके बावजूद मणिपुर की इस खिलाड़ी की नजरें एशियन गेम्स में पदकों की हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली वुशु खिलाड़ी बनने पर थीं। हालांकि, करीब एक साल पहले घुटने में लगी चोट के कारण उन्हें कई महीनों तक खेल से दूर रहना पड़ा। चोट का असर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ एशियन गेम्स की तैयारियों पर भी पड़ा।

रोश‍िब‍िना की उपलब्धियों का रिकॉर्ड

2026- एशियन गेम्स, सिल्वर, महिला सांडा 60 किग्रा
2023- एशियन गेम्स, हांगझोऊ, सिल्वर, महिला सांडा 60 किग्रा
2018- एशियन गेम्स, जकार्ता, ब्रॉन्ज, महिला सांडा 60 किग्रा
2019- साउथ एशियन गेम्स, गोल्ड, सांडा 60 किग्रा
2017- एशियन जूनियर वुशू चैम्प‍ियनश‍िप, गोल्ड
2016- वर्ल्ड जूनियर वुशू चैम्प‍ियनश‍िप, ब्रॉन्ज
2023- मॉस्को वुशू स्टार चैम्प‍ियनश‍िप, गोल्ड
2023- अर्जुन अवॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here