31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

ASIAN GAMES: इंडोनेशिया रवाना हुई भारतीय महिला- पुरुष हॉकी टीमें

नई दिल्ली।टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य लेकर भारतीय महिला एवं पुरुष हॉकी टीमें एशियाई खेलों के लिए इंडोनेशिया रवाना हो गईं। भारतीय टीमों का लक्ष्य इस टूनार्मेंट में स्वर्ण पदक पर निशाना साधना होगा। इस टूनार्मेंट के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल-ए में शामिल किया गया है और वह अपने अभियान की शुरुआत 20 अगस्त को मेजबान टीम इंडोनेशिया के खिलाफ करेगी।

उधर भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल-बी में जगह मिली है और वह भी 19 अगस्त को इंडोनेशिया के खिलाफ ही मैच के साथ एशियाई खेलों का आगाज करेगी। महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी ने कहा, ‘हम हॉकी विश्व कप में दिए अच्छे प्रदर्शन से मिले अनुभव के साथ एशियाई खेलों में कदम रख रहे हैं। विश्व कप से हमारा आत्मविश्वास और भी मजबूत हुआ है। हमें सेमीफाइनल में न पहुंचने की निराशा है, लेकिन एशियाई खेलों में पदक जीतकर हम अपनी विश्व कप की इस असफलता का दाग धो देंगे।’

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles