Asian Games: वित्या ने दिलाया कांस्य, साबले चूके; अब भाला फेंक में पदक की उम्मीद

0

नई दिल्ली : भारत की वित्या रामराज ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि, पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत के स्टार एथलीट अविनाश साबले पदक जीतने से चूक गए। वहीं, पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में संतोष कुमार तमिलसरन भी पोडियम फिनिश हासिल नहीं कर सके। इस तरह एथलेटिक्स में भारत के खाते में एक और पदक जुड़ा, जबकि कुछ प्रमुख स्पर्धाओं में भारतीय एथलीटों को निराशा का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं एशियन गेम्स में सोमवार को भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन कैसा रहा…

वित्या ने अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ जीता कांस्य

वित्या ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 54.75 सेकेंड का समय लिया और तीसरे स्थान पर रहकर पदक दिलाया। भारत की एक अन्य एथलीट अनु राघवन 55.88 सेकेंड के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

संतोष कुमार का प्रदर्शन रहा फीका, पदक जीतने का सपना टूटा

पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में संतोष कुमार तमिलसरन पदक लाने से चूक गए। संतोष ने 49.95 सेकेंड का समय लिया और आठ धावकों में आठवें स्थान पर रहे।

एशियाड में साबले का सपना टूटा, पदक जीतने से चूके

भारत के अविनाश साबले पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में पदक लाने से चूक गए। साबले 8:21.67 मिनट के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे और पोडियम फिनिश नहीं कर सके। साबले ने स्वर्ण पदक दिलाने की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here