रायपुर: छत्तीसगढ़ के अभिजीत सखूजा ने जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में बैडमिंटन के एस,एल-4 वर्ग में कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रौशन किया।
अभिजीत ने क्वार्टर फाइनल में भारत के ही सूर्यकांत यादव को 21-16,21-12 से हरा कर सेमी फाइनल में स्थान बनाया। लेकिन वहाँ उन्हें विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त भारत के ही शिव कुमार नवीन के हाथों 13-21,15-21 से हार कर, कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अनुराग दीक्षित (सहसचिव छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ)


