30.5 C
New Delhi
Tuesday, June 17, 2025

साई एनसीओई भोपाल के एथलीटों ने मात्र 4 हफ्तों में भारत के लिए जीते 6 अंतरराष्ट्रीय पदक

भोपाल: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (साई एनसीओई), भोपाल के एथलीटों ने बीते चार हफ्तों में एथलेटिक्स और कैनो स्प्रिंट की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए कुल 6 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

27 से 31 मई 2025 तक दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिडिल डिस्टेंस धाविका पूजा ने 1500 मीटर में रजत पदक और 800 मीटर में कांस्य पदक जीतकर सीनियर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए, पूजा ने 8 जून 2025 को ताइवान में आयोजित वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल टूर 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 1500 मीटर और 800 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते और इन दोनों इवेंट्स में क्लीन स्वीप करते हुए भारत को दोहरी स्वर्णिम सफलता दिलाई।वहीं, जल क्रीड़ा में, साई भोपाल के उभरते सितारे हर्षवर्धन सिंह और जसप्रीत सिंह ने 12 से 15 जून 2025 के बीच थाईलैंड में आयोजित एशियन कैनो स्प्रिंट जूनियर एवं अंडर-23 चैंपियनशिप 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए K4-1000 मीटर (अंडर-23 पुरुष वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर भारत की अंतरराष्ट्रीय पदक सूची में एक और उपलब्धि जोड़ी।

ये उपलब्धियाँ एथलीटों की निरंतर मेहनत, समर्पण, कोचों के मार्गदर्शन और साई भोपाल केंद्र के सहयोग का परिणाम हैं। साई सीआरसी भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक श्री अभिषेक सिंह चौहान (आईटीसी) ने इन उपलब्धियों पर अत्यंत प्रसन्नता और गर्व व्यक्त करते हुए एथलीटों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने देश का सम्मान बढ़ाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles