ICC ने चार दिवसीय टेस्ट के लिए दी मंजूरी, छोटी देशों को बढ़ावा देने पर जोर

0

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में चार दिवसीय टेस्ट को मंजूरी देने के लिए तैयार है, ताकि छोटे देशों को अधिक खेल और लंबी श्रृंखला खेलने में मदद मिल सके। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में ICC द्वारा केवल पांच दिवसीय टेस्ट मैच की ही मंजूरी दी गई है। यही वजह है कि छोटी शृंखलाओं पर जोर दिया गया है।

WTC 2025-27 का शेड्यूल

मौजूदा WTC चक्र की शुरुआत मंगलवार 17 जून को श्रीलंका और बांग्लादेश की बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज से हुई। डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र में हिस्सा लेने वाले नौ देशों के बीच खेली जाने वाली 27 में से 17 टेस्ट सीरीज में केवल 2-2 मैच होंगे। इसके अलावा 6 सीरीज 3-3 टेस्ट मैच की होगी, जबकि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत सभी एक-दूसरे के खिलाफ़ 5-5 मैच की 1-1 टेस्ट सीरीज खेलेंगे।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में WTC फाइनल के दौरान चर्चा में ICC अध्यक्ष जय शाह ने 2027-29 के WTC चक्र के लिए चार दिवसीय टेस्ट के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया था।’ इसमें कहा गया है, ‘इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत को तब भी एशेज, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए पांच दिवसीय मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलने की अनुमति होगी।’ तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी की शुरुआत शुक्रवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और भारत के बीच पहले टेस्ट मैच के साथ होगी।

चार दिवसीय टेस्ट को दी मंजूरी

आईसीसी ने पहली बार 2017 में द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए चार दिवसीय टेस्ट को मंजूरी दी थी। इंग्लैंड ने 2019 और 2023 में आयरलैंड के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट के बाद पिछले महीने ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘कई छोटे देश समय और लागत के कारण टेस्ट मैचों की मेजबानी करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, लेकिन चार दिवसीय टेस्ट मैच शुरू होने से तीन टेस्ट मैचों की पूरी श्रृंखला तीन सप्ताह से भी कम समय में खेली जा सकेगी।’

90 ओवर प्रतिदिन से बढ़ाकर 98 ओवर

इसमें कहा गया है, ‘समय को बर्बाद करने से बचने के लिए चार दिवसीय टेस्ट मैचों में खेल के समय को 90 ओवर प्रतिदिन से बढ़ाकर न्यूनतम 98 ओवर कर दिया गया है।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘पिछले सप्ताह लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में विश्व चैंपियन बनने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के नीरस कार्यक्रम ने इस मुद्दे को और उजागर किया और इसके बाद बदलाव की जरूरत महसूस की गई।’ हालांकि 2025-27 की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पांच दिवसीय मैचों के मौजूदा प्रारूप के तहत ही खेली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here