AUS vs ENG U19 World Cup 2026 : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की युवा टीमें आज अंडर-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। इस टूर्नामेंट के खिताब के लिए अब केवल चार टीमें दावेदार बची हैं — ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और अफगानिस्तान। पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 और इंग्लैंड अंडर-19 की टीमें भिड़ रही हैं, और जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वह फाइनल में पहुँच जाएगी। हारने वाली टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। मैच की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की कोशिश होगी कि 50 ओवर खेलकर बड़ा स्कोर बनाया जाए, और इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम उस लक्ष्य का पीछा करेगी। नीचे स्क्रॉल करके आप लाइव स्कोरकार्ड और हिंदी कमेंट्री भी देख और पढ़ सकते हैं।

टॉस के समय कप्तानों की बातें

इंग्लैंड के कप्तान थॉमस रेव ने टॉस के समय कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। रेव ने बताया कि उन्हें इस ग्राउंड पर थोड़ा अनुभव है, इसलिए टीम इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी। पिच और मैच की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि पिछले दिन थोड़ी इनकंसिस्टेंट बाउंस थी, जो आमतौर पर और खराब हो जाती है। रेव ने टीम में एक बदलाव का भी जिक्र किया और बताया कि एलेक्स ग्रीन बीमार होने के कारण बाहर हैं और उनकी जगह एलेक्स फ्रेंच टीम में शामिल हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि नामीबिया की पिच नीची और धीमी है, लेकिन उनकी टीम खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीक ने कहा कि जैसा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में किया है, अब भी बस एन्जॉय करते रहेंगे और खोने के लिए कुछ नहीं है। इसके अलावा विल बायरोम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने अब तक कोई मैच नहीं हारा

इस साल के अंडर-19 विश्व कप में अब तक केवल तीन ऐसी टीमें हैं, जो एक भी मैच नहीं हारी हैं — ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारतीय टीम। आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा, जबकि दूसरी टीम अपनी जीत की लय बनाए रखते हुए सीधे फाइनल में पहुँच जाएगी। यह सेमीफाइनल मैच जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया U19 की प्लेइंग XI: विल मलाजचुक, नितेश सैमुअल, स्टीवन होगन, ओलिवर पीक (कप्तान), एलेक्स ली यंग (विकेटकीपर), जेडन ड्रेपर, आर्यन शर्मा, हेडन शिलर, नाडेन कूरे, विल बायरोम, चार्ल्स लैचमुंड।

इंग्लैंड U19 की प्लेइंग XI: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कैलेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here