AUS vs IRE T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया अपनी शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से कर रही है। ग्रुप-बी के इस महत्वपूर्ण मैच का आयोजन कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान ट्रैविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। कंगारू टीम की कोशिश होगी कि वह जीत के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करे। वहीं, आयरलैंड ने पहले मैच में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। अगर आयरलैंड इस मुकाबले में भी हारती है, तो उसके लिए सुपर-8 में जगह बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड टीम की इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया – ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा।

आयरलैंड – पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।

ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे की टीम अभी पहले नंबर पर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो अभी जिम्बाब्वे की टीम पहले स्थान पर है, जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम, जो इस मैच में अपने नियमित कप्तान मिचेल मार्श के बिना खेल रही है, का लक्ष्य पहले ही मुकाबले में जीत हासिल करके प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना है। टॉस के समय कप्तान ट्रैविस हेड ने बताया कि मिचेल मार्श के बाहर होने की वजह से थोड़ी दिक्कतें और बदकिस्मती हुई हैं। मार्श को कुछ दिन पहले ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी थी और उनके लिए कोई मसाज उपलब्ध नहीं थी। इसके बावजूद हेड ने कहा कि टीम मजबूत है और वे इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here