AUS vs SA 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे, ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

0

नई दिल्ली: पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरी साउथ अफ्रीकी टीम शुक्रवार को मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में मिचेल मार्श की ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दूसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। टेम्बा बावुमा की अगुवाई में मेहमान टीम ने सीरीज़ का आगाज़ 98 रनों की धमाकेदार जीत से किया था और 1-0 की बढ़त बना ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 297 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पारी केशव महाराज की शानदार गेंदबाज़ी (5 विकेट) के आगे 198 रनों पर सिमट गई।

कंगारू टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता उनका मध्यक्रम है, जो पहले वनडे में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन और आरोन हार्डी जैसे बल्लेबाज़ साउथ अफ्रीकी गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह ढेर हो गए। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि भारत में दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग किस तरह देख सकते हैं।

  • ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे कब और कहां होगा?
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 22 अगस्त को मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच में टॉस कब होगा?
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होगा।
  • भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे का सीधा प्रसारण JioHotstar ऐप पर किया जाएगा।
  • भारत में टीवी पर ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे का सीधा प्रसारण कहां देखें?
    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
दूसरे वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, आरोन हार्डी, नाथन एलिस, बेन ड्वार्शुइस, एडम जंपा, जोश हेजलवुड।

दूसरे वनडे के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, केशव महाराज, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, लुंगी नगिडी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here