AUS vs SL: स्टीव स्मिथ ने गॉल में श्रीलंका दौरे पर पहला रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में पूरे किये अपने 10 हजार रन

0

नई दिल्ली: स्टीव स्मिथ ने बुधवार को गॉल में श्रीलंका दौरे पर पहला रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किये। स्टीव स्मिथ ने यह उपलब्धि अपनी 205वीं पारी में हासिल की। श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या 31वां ओवर लेकर आये। उनकी दूसरी गेंद को स्टीव स्मिथ ने मिड-ऑन की ओर फ्लिक कर एक रन लिया। रन पूरा करते ही उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट का स्वागत करने के लिए अपना बल्ला उठाया।

स्टीव स्मिथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 15वें खिलाड़ी बने। वह रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ के बाद चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किये हैं। स्टीव स्मिथ पारी के हिसाब से 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले पांचवें सबसे तेज खिलाड़ी बने। उनसे जल्दी 10 हजार टेस्ट रन का आंकड़ा ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग ने छुआ था।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। लारा, तेंदुलकर और संगकारा ने अपनी-अपनी 195वीं पारियों में 10 हजार टेस्ट रन पूरे किये थे। रिकी पोंटिंग ने 196वीं पारी 10 हजार टेस्ट रन का आंकड़ा छुआ था। राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने के लिए 206 पारियां खेली थीं।

सबसे तेज 10000 टेस्ट रन बनाने वाले क्रिकेटर

195वीं पारी: ब्रायन लारा
195वीं पारी: सचिन तेंदुलकर
195वीं पारी: कुमार संगकारा
196वीं पारी: रिकी पोंटिंग
205वीं पारी: स्टीव स्मिथ
206वीं पारी: राहुल द्रविड़

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट की बात करें तो मेहमान टीम शुरुआती सत्र में जिस तरह से आगे बढ़ी है, उससे वह बहुत खुश होगी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की और मैच के पहले ओवर में तीन चौके लगाये। ट्रेविस हेड हमेशा की तरह आक्रामक रहे और उन्होंने पचास रन बनाए, लेकिन श्रीलंका ने इससे पहले उनके खिलाफ प्लम्ब एलबीडब्लू का रिव्यू नहीं लिया।

ट्रेविस हेड अपने पचास रन के बाद जल्द ही आउट हो गये। दूसरे छोर पर उस्मान ख्वाजा खराब गेंदों को दूर रख रहे थे। मार्नस लाबुशेन को वेंडरसे ने परेशान किया और आखिरकार श्रीलंकाई लेग स्पिनर ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ दोनों ने मिले जीवनदानों का लाभ उठाया। अगर वे कैच लिए गए होते, तो श्रीलंका के लिए पहला सेशन बिल्कुल अलग होता।

ऑस्ट्रेलिया का पहले सेशन में स्कोर 145/2 (32 ओवर)

श्रीलंका की बात करें तो पेइरिस महंगे रहे, जबकि अन्य दो स्पिनर अच्छे रहे। यह इतनी अधिक स्पिन का ही इस्तेमाल है कि पहले ही सत्र में 32 ओवर फेंके जा चुके हैं। कुल मिलाकर पहले सत्र में बहुत सारा ड्रामा देखने को मिला। श्रीलंका के लिए बहुत सारे मौके गंवाये। ऑस्ट्रेलिया इस बात से खुश होगा कि वह कितनी जल्दी 150 के आंकड़े के करीब पहुंच गया। पहले सत्र की समाप्ति के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 32 ओवर में 2 विकेट पर 145 रन था। स्टीव स्मिथ के 5 गेंद में 2 और उस्मान ख्वाजा के 98 गेंद में 65 रन थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here