इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, कमिंस-हेज़लवुड की वापसी पर फिर लगी रोक

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए शुक्रवार (28 नवंबर) को 14 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया। पर्थ में पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की अभी वापसी नहीं हुई है। ओपनर उस्मान ख्वाजा टीम का हिस्सा हैं, जो पीठ दर्द की वजह से पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। ब्रिस्बेन में 4 दिसंबर से शुरू होने वाला यह मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाएगा।

पीठ की चोट से उबर रहे नियमित कप्तान पैट कमिंस को पूरी तरह से फिट होने के लिए दो हफ्ते और का समय दिया गया है। 32 वर्षीय खिलाड़ी लंबर स्ट्रेस फ्रैक्चर से ठीक होने के आखिरी चरण में हैं और टीम के साथ फिर से ब्रिस्बेन में जुड़ेंगे। कमिंस के न होने का मतलब है कि ब्रेंडन डोगेट पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए डे-नाइट टेस्ट खेलेंगे। वहीं, 17 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले तीसरे टेस्ट में कमिंस की वापसी तय है।

हेजलवुड की स्थिति पर ताज़ा अपडेट

जोश हेजलवुड को लेकर कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने बताया कि यह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज एशेज सीरीज के अंत तक टीम के लिए उपलब्ध होंगे। शेफील्ड शील्ड मैच में हैमस्ट्रिंग खिंच जाने के कारण हेजलवुड पहले टेस्ट से बाहर रहे थे। वहीं, उस्मान ख्वाजा को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें रविवार को ब्रिस्बेन में टीम के साथ शामिल होने पर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड

स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डोगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, बेन डकेट, विल जैक्स, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग, मार्क वुड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here