ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर दिया बड़ा बयान

0

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 6 दिसंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है. इस बार एडिलेड में दोनों टीमों के बीच पिंक बॉल टेस्ट खेला जाएगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर बड़ा बयान दिया है.

ट्रेविस हेड को लगता है कि जसप्रीत बुमराह इस खेल के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाने जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह बड़े गर्व से अपने पोते-पोतियों को भारतीय तेज गेंदबाज का सामना करने की कठिन चुनौती के बारे में बताएंगे. बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे भारत यह मैच 295 रनों से जीता. ट्रेविस हेड ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, जसप्रीत को शायद इस खेल को खेलने वाले सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जाना जाएगा. अभी हम यह पता लग रहे हैं कि वह हमारे लिए कितना चुनौती पूर्ण हो सकता है. उसके खिलाफ खेलना अच्छा है. जब मैं भविष्य में अपने करियर पर नजर डालूंगा तो बड़े गर्व से अपने पोते पोतियों को बताऊंगा कि मैंने उनका सामना किया था. इसलिए उनके खिलाफ खेलना बुरा नहीं है. उम्मीद है मुझे आगे भी उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन उनका सामना करना चुनौती पूर्ण है.

हेड पर्थ में अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज थे. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मध्यक्रम के इस विस्फोटक बल्लेबाज को यकीन है कि उनके साथी टिप्स के लिए उनसे संपर्क नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, यह निश्चित है कि वे मुझसे बल्लेबाजी के टिप्स नहीं लेंगे. प्रत्येक खिलाड़ी का खेलने का अपना तरीका होता है. दोनों टीमें अब शुक्रवार से एडिलेड में उसी स्थान पर गुलाबी गेंद का टेस्ट खेलेंगी, जहां भारत 2020 में 36 रन पर आउट हो गया था. हेड ने उस मैच को याद करते हुए कहा, मुझे याद है कि वह मैच जल्दी समाप्त हो गया था. हमने उस मैच का भरपूर आनंद लिया था. फिर से ऐसा करना अच्छा होगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि अगले मैच में ऐसा होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here