33.2 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

आयुष का अर्धशतक, वीरजी-11 ने मास्टर्स-11 को 6 विकेट से हराया

एनएसटी न्यूज, भोपाल। सेज यूनिवर्सिटी और खेल संदेश कल्याण समिति द्वारा आयोजित टी-20 क्रिकेट लीग में आज खेले गए मुकाबले में वीरजी-11 ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मास्टर्स-11 को 6 विकेट से हराया। मैच में रोमांचक पल देखने को मिले, खासकर जब वीरजी-11 के आयुष ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। मास्टर्स-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाए। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद महेंद्र सिंह ने 33 रन बनाकर पारी को संभाला। मुबारक खान ने 28 रन जोड़े, जबकि प्रदीप शर्मा ने 18 रन का योगदान दिया। वीरजी-11 की तरफ से यश रघुवंशी गेंदबाजी में सबसे प्रभावी रहे। उन्होंने 3 विकेट लेकर मास्टर्स-11 की रन गति पर रोक लगाई। उनके अलावा अंकित गुप्ता और मानस श्रीवास्तव ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीरजी-11 ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। आयुष ने 55 रनों की शानदार पारी खेली और मैच का मोड़ अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। अजय ने 25 रन और प्रत्युल पांडे ने 10 रन का योगदान दिया।मास्टर्स-11 की ओर से आशुतोष ने 2 विकेट लिए, जबकि नारायण शर्मा को 1 सफलता मिली। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए यश रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच के बाद पुरस्कार वितरण एमपीसीए के पूर्व पैनल अंपायर इकबाल सिद्दकी और पूर्व रणजी खिलाड़ी महेंद्र सातोकर ने किया। कार्यक्रम में केएससी के प्रेसिडेंट पंकज पांडे, असीम सक्सेना, अनूप पटवर्धन और प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles