एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीडीसीए U-22 बॉयज इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दो दिवसीय सेमीफाइनल में मयंक क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे यूथ अकादमी को एक पारी और 53 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला बाबे अली मैदान पर खेला गया। दूसरे दिन की शुरुआत में मयंक अकादमी की टीम 76.4 ओवर में 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रियांशु प्राण ने 39, यशराज सोलंकी ने 36 और अर्णव सिंह ने 34 रन का योगदान दिया।रेलवे यूथ की ओर से दिव्यांश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, जबकि अंजेश पाल ने 4 विकेट हासिल किए। जवाब में रेलवे यूथ अकादमी दूसरी पारी में ज्यादा संघर्ष नहीं कर सकी और 31.3 ओवर में केवल 65 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अभिक शर्मा ने 20 रन बनाए। मयंक अकादमी के गेंदबाज हर्ष सेन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट चटकाए। दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ मयंक क्रिकेट अकादमी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है और अब खिताब जीतने से एक कदम दूर है।


